एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी करीब करीब पिछले स्तार पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे करोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को स्थिर बंद हुए।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी करीब करीब पिछले स्तार पर बंद

मुंबई, 12 जून वैश्विक शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे करोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को स्थिर बंद हुए।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 13.50 यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,372.69 पर बंद हुए। वहीं एनएसई निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,692.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ भारती एयरटेल का शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो और पावर ग्रिड भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, शंघाई, सियोल और तोक्यो अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 74.58 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).