जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े; वित्तीय शेयरों में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भी तेजी जारी रही। सूचकांकों को वित्तीय शेयरों की मजबूती से बल मिला।
मुंबई, तीन मार्च घरेलू शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भी तेजी जारी रही। सूचकांकों को वित्तीय शेयरों की मजबूती से बल मिला।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.23 अंकों यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 50,708.12 अंक पर और निफ्टी 124.65 अंकों यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 15,043.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।
सेंसेक्स की कंपनियों में से 25 के शेयर बढ़त में थे।
मंगलवार को सेंसेक्स में 447.05 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की और निफ्टी में 157.55 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गयी थी।
विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय पूंजी बाजार में 2,223.16 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
एशियाई बाजार बुधवार को दोपहर के कारोबार में बढ़त में चल रहे थे।
इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत बढ़कर 63.02 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

