जरुरी जानकारी | ऊर्जा, बैंक शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 460 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही और कारोबार समाप्त होने से पहले एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसे शेयरों में बिकवाली होने से बीएसई सेंसेक्स 460.19 अंक की गिरावट पर रहा।
मुंबई, 29 अप्रैल बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही और कारोबार समाप्त होने से पहले एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसे शेयरों में बिकवाली होने से बीएसई सेंसेक्स 460.19 अंक की गिरावट पर रहा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मजबूत शुरूआत के बावजूद अंत में 460.19 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,060.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 57,975.48 और नीचे में 56,902.30 अंक तक गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.50 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर 17,102.55 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स शेयरों में एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, टाइटन और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और डा. रेड्डीज समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही
दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी रही।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिनों की बिकवाली के बाद लिवाली की है। एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 743.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

