एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 145 अंक के उछाल के साथ नये उच्चस्तर पर, निफ्टी 16,550 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस तथा टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सोमवार को सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 145 अंक के उछाल के साथ नये उच्चस्तर पर, निफ्टी 16,550 अंक के पार

मुंबई, 16 अगस्त रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस तथा टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सोमवार को सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 145.29 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 55,582.58 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 55,680.75 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार की समाप्ति पर 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 16,563.05 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 16,589.40 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘प्रमुख सूचकांक आज लाभ में रहे। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप दबाव में रहे।’’

उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में तेजी तथा वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में लाभ से निफ्टी को फायदा मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। वहीं चीन के शंघाई में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 69.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).