जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई 1,028 अंक की छलांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार उछाल देखा गया।
मुंबई, चार अक्टूबर वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार उछाल देखा गया।
बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में 1,028.28 अंकों की तगड़ी बढत देखी गई। इस तरह सेंसेक्स कारोबारी दिवस की शुरुआत में ही 57,817.09 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह एनएसई के मानक सूचकांक निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार के दौरान 320.3 अंकों की उछाल देखी गई और यह 17,207.65 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तगड़ी बढ़त रही।
दूसरी तरफ पावरग्रिड के शेयर नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।
पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स 638.11 अंक गिरकर 56,788.81 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 207 अंक के नुकसान के साथ 16,887.35 अंक पर रहा था।
एशिया के अन्य बाजारों में सोल और टोक्यो के सूचकांक बढ़त पर दर्ज किए गए। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत बढ़कर 89.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को भी भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी। शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 590.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

