एजेंसी न्यूज

Share Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरा, निफ्टी 15,600 से नीचे

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई. इसके अलावा एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एसबीआई में भी गिरावट रही. दूसरी ओर एनटीपीसी, एचयूएल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स हरे निशान में थे.

Share Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरा, निफ्टी 15,600 से नीचे
प्रतिकात्मक तस्वीर

मुंबई: वैश्विक शेयर बाजारों (Share Market) में भारी बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई (SBI) और एलएंडटी (L&T) जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 600 अंक गिर गया. Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,700 से नीचे फिसला

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 596.78 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 51,747.67 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 175.35 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,508 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई. इसके अलावा एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एसबीआई में भी गिरावट रही. दूसरी ओर एनटीपीसी, एचयूएल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स हरे निशान में थे.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 21.12 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 52,344.45 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 8.05 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,683.35 पर बंद हुआ. अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी बढ़कर 73.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2021 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).