जरुरी जानकारी | वैश्विक बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,600 के करीब पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों को हुए नुकसान की वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया।
मुंबई, 29 सितंबर वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों को हुए नुकसान की वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.74 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,165.86 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 135.05 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,613.55 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक को लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, मारुति, बजाज ऑटो, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व का स्थान रहा।
दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।
पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 410.28 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,667.60 पर और निफ्टी 106.50 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,748.60 पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 1,957.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र सौदों में भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.51 प्रतिशत गिरकर 77.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

