जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,650 के करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट के साथ सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा गिर गया।
मुंबई, पांच अक्टूबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट के साथ सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा गिर गया।
शुरुआती सत्र में 59,127.04 पर लुढ़कने के बाद, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.49 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,196.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 28.60 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 17,662.65 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
दूसरी ओर, मारुति, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और एचयूएल के शेयर लाभ पाने वालों में शामिल थे।
पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 533.74 अंक या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,299.32 पर और निफ्टी 159.20 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 17,691.25 पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 860.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग मध्य सत्र सौदों में सकारात्मक था। शंघाई का शेयर बाजार छुट्टियों की वजह से बंद था।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत बढ़कर 81.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

