एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 464 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 464 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

मुंबई, 24 जून वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा जिससे बाजार नीचे आया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 463.96 अंक गिरकर 76,745.94 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.6 अंक टूटकर 23,351.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में थे।

वहीं सन फार्मा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। वहीं जापान का निक्की लाभ में था।

शुक्रवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,790.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).