एजेंसी न्यूज

सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक गिरावट, निफ्टी 9,300 से नीचे आया

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के पहले चरण का आकलन कर रहे हैं।

सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक गिरावट, निफ्टी 9,300 से नीचे आया

मुंबई, 14 मई कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली देखने को मिली।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के पहले चरण का आकलन कर रहे हैं।

फिलहाल बाजार इस पैकेज से निराश है क्योंकि इसमें सरकार द्वारा राजकोषीय प्रोत्साहन के रूप में तत्काल किया जाने वाला खर्च अपेक्षाकृत कम है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 31,344.50 के निचले स्तर को छूने के बाद 410.12 अंकों या 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,598.49 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 115.55 अंक या 1.23 प्रतिशत टूटकर 9,268 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और ओएनजीसी में भी गिरावट हुई।

बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).