जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15,050 से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग तथा वित्तीय शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक टूट गया।
मुंबई, 19 फरवरी नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग तथा वित्तीय शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक टूट गया।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 281.86 अंक या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 51,042.83 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 87.25 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,031.70 पर था।
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, मारुति, बजाज फाइनेंस और एसबीआई भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एमएंडएम और एचसीएल टेक में बढ़त देखने को मिली।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 379.14 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,324.69 पर और निफ्टी 89.95 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,118.95 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 903.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

