एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अंतिम दौर की बिकवाली से सेंसेक्स में 49 अंकों की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले बिकवाली होने से मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अंतिम दौर की बिकवाली से सेंसेक्स में 49 अंकों की गिरावट

मुंबई, तीन जून घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले बिकवाली होने से मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय लाभ में रहा। लेकिन कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले बिकवाली का जोर होने से यह 48.88 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,769.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 56,432.65 और नीचे में 55,719.36 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 43.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरावट के साथ 16,584.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक में प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इसके उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, विप्रो, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। चीन के बाजार अवकाश के कारण बंद थे।

यूरोप के अधिकांश प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत घटकर 116.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 451.82 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).