जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 16,500 अंक से नीचे बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 300.17 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 55,329.32 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 118.35 अंक यानी 0.71 प्रतिशत घटकर 16,450.50 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 300.17 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट लेकर 55,329.32 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 118.35 अंक यानी 0.71 प्रतिशत घटकर 16,450.50 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत से ज्यादा नीचे आया। एसबीआई, डॉ रेड्डी, कोटक बैंक, सन फार्मा समेत बजाज ऑटो और एलएंडटी के शेयर भी नुकसान में रहे।
वहीं दूसरी ओर एचयूएल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘बिकवाली के दबाव के साथ घरेलू बाजार में काफी अस्थिरता देखी गई। एमएमसीजी कंपनियों के अलावा ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी में धातु से जुड़ी कंपनियों समेत रियलिटी, सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक और दवा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।’’
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भारी नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.59 प्रतिशत की गिरावट लेकर 66.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

