एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 67 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 67 अंक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच ठोस संकेतकों के अभाव में निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी।

जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 67 अंक टूटा

मुंबई, 24 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 67 अंक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच ठोस संकेतकों के अभाव में निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 67.30 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,472.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 142.38 अंक तक गिर गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.80 अंक यानी 0.11 प्रतिशत नुकसान के साथ 23,727.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और जोमैटो शामिल हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 168.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में लाभ का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.08 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,540.17 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 165.95 अंक की तेजी के साथ 23,753.45 अंक पर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).