एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 362 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 361 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 362 अंक टूटा

मुंबई, 26 मार्च स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 361 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 361.64 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,470.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 468.91 अंक तक गिर गया था।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.05 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,004.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड, भारती एयरटेल, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को नुकसान के साथ बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

‘होली’ के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.60 डॉलर प्रति बैरल रहा।

सेंसेक्स शुक्रवार को 190.75 अंक चढ़ा था, जबकि निफ्टी 84.80 अंक मजबूत रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).