जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और आईटी शेयरों में बिकवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई।
मुंबई, तीन जनवरी वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और आईटी शेयरों में बिकवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.85 अंक गिरकर 71,620.63 अंक पर आ गया। निफ्टी 71.35 अंक गिरकर 21,594.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में थे।
वहीं बजाज फिनसर्व, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,602.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

