एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 15,700 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेज बिकवाली के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक टूट गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 15,700 से नीचे

मुंबई, 20 जुलाई वैश्विक बाजारों में तेज बिकवाली के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 201.61 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,351.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 58.45 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 15,693.95 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और नेस्ले इंडिया में बढ़त थी।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 586.66 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,553.40 पर और निफ्टी 171 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,752.40 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,198.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 68.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).