जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 10,800 अंक पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच यहां भी सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई, 24 सितंबर शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच यहां भी सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद और नीचे गया। अंत में यह 1,114.82 अंक या 2.96 प्रतिशत के नुकसान से 36,553.60 अंक पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326.30 अंक या 2.93 प्रतिशत टूटकर 10,805.55 अंक रह गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर को छोड़कर अन्य सभी में नुकसान रहा। इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस और टाटा स्टील में भी गिरावट रही।
यह भी पढ़े | Federal Bank का बंपर ऑफर, सिर्फ 1 रुपये देकर घर ले जाएं बाइक या स्कूटी- ऐसे मिलेगा फायदा.
कारोबारियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार को लेकर चिंता तथा केंद्रीय बैंकों की ओर से ताजा प्रोत्साहनों के अभाव में वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला। इसके अलावा कई अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 कर दूसरा दौर शुरू होने की आशंका से भी धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 32 पैसे टूटकर 73.89 रपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत के नुकसान से 41.68 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

