जरुरी जानकारी | वैश्विक बिकवाली के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 726 अंक गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयरों में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 726 अंक से अधिक गिर गया और 51 हजार अंक के स्तर के नीचे आ गया।
मुंबई, चार मार्च वैश्विक शेयरों में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 726 अंक से अधिक गिर गया और 51 हजार अंक के स्तर के नीचे आ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 726.29 अंक यानी 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 50,718.36 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई का निफ्टी 197.05 अंक यानी 1.29 प्रतिशत नीचे 15,048.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.48 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे। बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में 2.23 प्रतिशत तक गिरावट चल रही थी। सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे।
इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 64.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

