जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173 अंक गिरा, लाल निशान में आए वित्तीय शेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 173 अंकों से अधिक गिर गया।
मुंबई, 10 जुलाई वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 173 अंकों से अधिक गिर गया।
सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 36,526.22 के निचले स्तर तक गया और फिलहाल 173.77 अंक या 0.47 प्रतिशत टूटकर 36,563.92 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 39.05 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,774.40 पर था।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
सेसेंक्स में दो प्रतिशत के साथ इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक गिरावट हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टाइटन, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर सन फार्मा, भारती एयरटेल, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, बजाज ऑटो और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 408.68 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 36,737.69 पर, और एनएसई निफ्टी 107.70 अंक या 1.01 प्रतिशत चढ़कर 10,813.45 पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 212.77 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
व्यापारियों के अनुसार घरेलू बाजार, वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से प्रभावित हुए और साथ ही कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर भी निवेशकों में चिंता बनी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

