जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73.79 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों के कारोबार से दूरी बनाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थम गई और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए।
मुंबई, 28 अप्रैल निवेशकों के कारोबार से दूरी बनाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थम गई और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए।
इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73.79 अंक की गिरावट के साथ 60,575.59 अंक पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.85 अंक टूटकर 17,897.20 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी ओर, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
एशियाई बाजारों में, सियोल के बाजार नुकसान में रहे जबकि जापान, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे।
अमेरिका के बाजार बृहस्पतिवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे।
पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत चढ़कर 60,649.38 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 101.45 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,915.05 अंक पर पहुंच गया था।
इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 78.69 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,652.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

