एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई, नौ अप्रैल घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 381.78 अंक चढ़कर 75,124.28 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 99 अंक बढ़कर 22,765.30 के अपने रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले के शेयरों को सबसे अधिक मुनाफा हुआ।

जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 684.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).