एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,500 अंक के पास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ के बीच सोमवार को सेंसेक्स 226 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार को मजबूती मिली।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,500 अंक के पास

मुंबई, 23 अगस्त टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ के बीच सोमवार को सेंसेक्स 226 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार को मजबूती मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 450 अंक तक ऊपर गया। अंत में यह 226.47 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,555.79 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस तथा टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट तथा पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मजबूत शुरुआत के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से बाजार को कुछ समर्थन मिला। आईटी शेयरों में लाभ से बाजार धारणा बेहतर हुई।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.95 प्रतिशत के उछाल से 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).