जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूटा; निफ्टी 17,300 के नीचे आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और निर्बाध रूप से विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच भारी बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया।
मुंबई, 26 नवंबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और निर्बाध रूप से विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच भारी बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया।
30 शेयरों वाला सूचकांक 810.29 अंक या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,984.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 245.15 अंक या 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,291.10 पर आ गया।
सेंसेक्स पैक में मारुति के शेयर करीब तीन प्रतिशत गिरे, जो सबसे अधिक गिरावट है, शेयर गिरने के मामले में इसके बाद बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील का स्थान रहा।
दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज और सन फार्मा के शेयर ऊपर चढ़े।
पिछले सत्र में, सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 58,795.09 पर और निफ्टी 121.20 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 17,536.25 पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 2,300.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशिया में अन्य जगहों में, शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार मध्य सत्र के कारोबार में 2.68 प्रतिशत तक गिर गए।
अमेरिका में शेयर बाजार रात्रिकालीन सत्र में काफी हद तक अच्छा कारोबार किया।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत गिरकर 80.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

