जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 94 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 94 अंक टूटकर बंद हुआ। इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार नुकसान में रहा।
मुंबई, छह जून घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 94 अंक टूटकर बंद हुआ। इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार नुकसान में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 93.91 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,675.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 473.49 अंक तक नीचे चला गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14.75 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,569.55 अंक पर बंद हुआ।
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुले। दोपहर के कारोबार के दौरान बाजार कुछ बढ़त में आया। बाजार में आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है।’’
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक सोमवार को शुरू हुई। समिति बुधवार को मौद्रिक समीक्षा जारी करेगी।
सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, डा. रेड्डीज, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहे।
इसके उलट, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,770.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

