जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 740 अंक और टूटा, निफ्टी 14,400 अंक से फिसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 740 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, 25 मार्च मासिक डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 740 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी धारणा प्रभावित हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 740.19 अंक या 1.51 प्रतिशत के नुकसान से 48,440.12 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 224.50 अंक या 1.54 प्रतिशत टूटकर 14,324.90 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत टूट गया। भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे।
वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ।
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने से निश्चित रूप से निवेशकों का भरोसा डिगा है।’’
इसके अलावा वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बीएसई का बाजार पूंजीकरण तीन फरवरी, 2021 के बाद पहली बार 20,00,00 करोड़ रुपये से नीचे आ गया पिछले दो दिन के दौरान बाजार पूंजीकरण 5,000 करोड़ रुपये से अधिक घटा है।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नीचे आए। वहीं जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा।
शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।
इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.35 प्रतिशत के नुकसान से 63.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

