जरुरी जानकारी | आईटी, दूरसंचार शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 73 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को मामूली गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 73 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक आर्थिक नरमी की आशंका के बीच आईटी, दूरसंचार और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।
मुंबई, 12 मार्च स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को मामूली गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 73 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक आर्थिक नरमी की आशंका के बीच आईटी, दूरसंचार और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 72.56 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,029.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504.16 अंक तक लुढ़क गया था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 27.40 अंक यानी 0.12 प्रतिशत फिसलकर 22,470.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 168.35 अंक तक टूट गया था।
सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, जोमैटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी ओर, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।
छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.48 प्रतिशत नीचे आया, जबकि मझोली कंपनियों से जुड़े मिडकैप में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग में मिला-जुला रुख रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 69.80 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,823.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,001.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 12.85 अंक के मामूली नुकसान में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 37.60 अंक की तेजी रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

