जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी 14,800 से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 450 अंक से अधिक टूट गया।
मुंबई, 11 मई नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 450 अंक से अधिक टूट गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 470.10 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 49,032.31 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 145.80 अंक या 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,796.55 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट कोटक बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एमएंडएम और मारुति भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में कारोबार कर रहे थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 295.94 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 49,502.41 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 119.20 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 14,942.35 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 583.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

