एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 129 अंक टूटा, रिलायंस का शेयर दो प्रतिशत नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को सेंसेक्स 129 अंक टूट गया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 129 अंक टूटा, रिलायंस का शेयर दो प्रतिशत नीचे आया

मुंबई, 31 जुलाई वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को सेंसेक्स 129 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 129.18 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 37,606.89 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.70 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 11,073.45 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत टूट गया। निवेशकों ने मौजूदा उच्चस्तर पर रिलायंस के शेयरों में मुनाफा काटा।

कंपनी ने जून तिमाही में रिकॉर्ड 13,248 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। हिस्सेदारी बिक्री से जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकमुश्त लाभ हुआ है, वहीं दूरसंचार कारोबार में बंपर आय से कंपनी कोविड-19 की वजह से रिफाइनिंग, पेट्रो रसायन तथा खुदरा खंड में आई गिरावट की भरपाई कर पाई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो तथा एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयरों में लाभ रहा।

एसबीआई का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। पिछली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 32.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ के साथ बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार मामूली लाभ में थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).