एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.41 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.41 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

मुंबई, 17 अगस्त वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.41 अंक के नुकसान से 65,424.01 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.35 अंक टूटकर 19,423.65 अंक पर कारोबार कर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स नुकसान में थे।

वहीं टाइटन, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त से 83.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).