एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी पहली बार 23,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी पहली बार 23,000 अंक के पार

मुंबई, 24 मई घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढ़कर 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा। वह 23,004.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,670.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).