एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच घरेलू सूचकांक में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

मुंबई, आठ अप्रैल वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच घरेलू सूचकांक में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। सेंसेक्स और निफ्टी अपने-अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 307.22 अंक उछलकर 74,555.44 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर और एनएसई निफ्टी 79.6 अंक चढ़कर 22,593.30 पर रहा।

निफ्टी शुरुआती सौदों के बाद 22,623.90 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पर और बीएसई 74,658.95 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनियों के शेयर फायदे में रहे।

विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,659.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).