जरुरी जानकारी | सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त हासिल की।
मुंबई, 21 फरवरी एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त हासिल की।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 60.05 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 73,117.45 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 21.65 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 22,218.60 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 17 कंपनियों के शेयर और निफ्टी में सूचीबद्ध 29 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।
शुरुआती सौदों में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक उछाल आया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े।
अन्य एशिया बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट फायद में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 लगभग सपाट रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,335 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

