जरुरी जानकारी | सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
मुंबई, दो सितंबर विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 359.51 अंक उछलकर 82,725.28 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 97.75 अंक चढ़कर 25,333.65 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की-225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,318.14 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

