जरुरी जानकारी | सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी और निवेशकों की आशावादी भावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए।
मुंबई, 27 मई वैश्विक बाजारों में तेजी और निवेशकों की आशावादी भावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए।
बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.28 अंक चढ़कर 75,679.67 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.1 अंक की बढ़त के साथ 23,043.20 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

