एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वरिष्ठ अधिकारियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने सप्ताहांत में शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा बंदोबस्तों की बुधवार को समीक्षा की।

देश की खबरें | वरिष्ठ अधिकारियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

श्रीनगर, 28 जून जम्मू-कश्मीर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने सप्ताहांत में शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा बंदोबस्तों की बुधवार को समीक्षा की।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने पवित्र गुफा और मंदिर तक जाने वाले पारंपरिक मार्ग पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “कश्मीर के एडीजीपी श्री विजय कुमार ने सीआरपीएफ के आईजी, सीएसएफ के आईजी, सेक्टर 3 के कमांडर, अनंतनाग के एसएसपी और आईटीबीपी के कमांडिंग ऑफिसर के साथ पंजतरणी और पवित्र गुफा का दौरा किया।”

पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पंजतरणी और पवित्र गुफा के बीच मार्ग का निरीक्षण भी किया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रा की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए दिन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से बनिहाल तक ’ट्रायल रन” भी किया।

बासठ दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। तीर्थयात्री दो मार्गों से यात्रा करेंगे जिनमें दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान मार्ग, और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग शामिल है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 30 जून को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पहलगाम और बालटाल में अपने निर्धारित आधार शिविर पहुंचेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).