काठमांडू, 26 अप्रैल वरिष्ठ मधेसी नेता एवं नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव बारा-2 संसदीय सीट से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नेपाल के तीन निर्वाचन क्षेत्रों--तनहुं-1, चितवन-2 तथा बारा-2--में रविवार को उपचुनाव कराये गये थे।
जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव सत्तारूढ़ गठबंधन से एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की है।
मंगलवार देर रात को घोषित अंतिम मतणना परिणाम के अनुसार, वरिष्ठ मधेसी नेता को 28,415 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिव चंद्र कुशवाहा (जनमत पार्टी) को 23,334 वोट मिले।
बारा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार देर रात यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए दो अन्य सीटों--तनहुं-1 और चितवन-2 --निर्वाचन क्षेत्रों में आरएसपी ने जीत दर्ज की।
पूर्व टीवी पत्रकार एवं आरएसपी के अध्यक्ष रवि लमिछाने और प्रमुख अर्थशास्त्री स्वर्णिम वागले ने क्रमश: चितवन-2 और तनहुं-1 सीट पर जीत हासिल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY