देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया : आम आदमी पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने आबकारी नीति मामले के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ नेताओं को रविवार को ‘‘हिरासत’’ में लिया।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने आबकारी नीति मामले के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ नेताओं को रविवार को ‘‘हिरासत’’ में लिया।

हिरासत में लिए गए नेताओं में संजय सिंह, राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, कैलाश गहलोत, आदिल अहमद खान, पंकज गुप्ता और पंजाब सरकार के कुछ मंत्री शामिल हैं।

आर्चबिशप रोड पर धरने में शामिल हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आप नेताओं को हिरासत में लिए जाने से पहले घटनास्थल से चले गए थे।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘पुलिस ने सभी मंत्रियों और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। हम यहां शांतिपूर्वक बैठे थे, लेकिन पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हम सभी को गिरफ्तार कर लिया।’’

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली पुलिस ने हमें शांतिपूर्वक ढंग से बैठने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और किसी अनजान जगह पर लेकर जा रही है...ये कैसी तानाशाही है?’’

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान