विदेश की खबरें | पाकिस्तान में वरिष्ठ पत्रकार आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने एक वरिष्ठ पत्रकार को "पंजाबी अधिकारियों की हत्या को वैध" बताने पर आतंकवाद के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।
लाहौर, 27 जनवरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने एक वरिष्ठ पत्रकार को "पंजाबी अधिकारियों की हत्या को वैध" बताने पर आतंकवाद के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।
दैनिक ‘खबरें’ के पूर्व संपादकीय प्रभारी और कई पुस्तकों के लेखक राज़िश लियाकतपुरी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
लियाकतपुरी लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले से ताल्लुक रखते हैं।
पत्रकार पर इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम (पीईसीए) की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, "पुलिस ने पत्रकार और लेखक राज़िश लियाकतपुरी के खिलाफ आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर पंजाबी अधिकारियों की हत्या को कानूनन सही बताया था और पंजाब में एक नए प्रांत - सरायकिस्तान - को पंजाबी प्रशासन के चंगुल से मुक्त करने की मांग की थी।"
राज़िश के परिवार और लियाकतपुर के पत्रकारों ने आरोप लगाया कि उन्हें तीन दिन पहले पुलिस की छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था।
उन्हें अज्ञात स्थान पर अवैध हिरासत में रखा और शनिवार रात तक उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई और रविवार तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राज़िश के परिवार और लियाकतपुर के पत्रकारों ने आरोप लगाया कि सराइकी के लिए आवाज उठाने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

