देश की खबरें | वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आर प्रकाश और विद्युत विकास सीबीआई के उपमहानिरीक्षक नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आर. प्रकाश और विद्युत विकास बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किए गए।
नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आर. प्रकाश और विद्युत विकास बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किए गए।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया कि ओडिशा कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश को पांच साल के शुरुआती कार्यकाल के लिए डीआईजी नियुक्त किया गया है।
एक अन्य आदेश में कहा गया कि विकास पहले से ही सीबीआई में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और अब वह डीआईजी के पद पर सेवाएं देंगे।
इसमें कहा गया कि उनका पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल 18 फरवरी 2025 तक रहेगा।
केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ कार्यरत दो अन्य डीआईजी नीतू कमल और अभिनव खरे का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
एक अन्य आदेश में कहा गया कि आईपीएस अधिकारी (2008 बैच) कमल का कार्यकाल 25 मार्च 2025 से दो साल की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। वह 25 मार्च 2027 तक इस पद पर तैनात रहेंगे।
इसमें कहा गया कि खरे का कार्यकाल 22 मार्च 2027 तक होगा। खरे कर्नाटक कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
प्रीति अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)