देश की खबरें | माकपा के वरिष्ठ नेता एम चंद्रन का निधन

पलक्कड़ (केरल), एक मई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एम चंद्रन का सोमवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

माकपा के पूर्व राज्य सचिवालय सदस्य चंद्रन 1987 से 1998 तक पार्टी के पलक्कड़ जिला सचिव भी थे।

चंद्रन ने 2006 से 2016 तक लगातार दो बार राज्य विधानसभा में अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं ।

माकपा नेता को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने चंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने पलक्कड़ जिले में पार्टी को मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

विजयन ने कहा कि वाम नेता का निधन श्रमिक संघों और पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)