एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | माकपा के वरिष्ठ नेता अच्युतानंदन की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन की हालत बुधवार को भी गंभीर बनी हुई है।

देश की खबरें | माकपा के वरिष्ठ नेता अच्युतानंदन की हालत गंभीर

तिरुवनंतपुरम, 25 जून केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन की हालत बुधवार को भी गंभीर बनी हुई है।

अच्युतानंदन को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी नवीनतम मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बुलेटिन के मुताबिक, अच्युतानंदन (101) अब भी गहन चिकित्सा कक्ष में हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने बुधवार पूर्वाह्न कहा था कि अच्युतानंदन की हालत स्थिर है और प्रथम दिन की तुलना में उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार दिखा है।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन जल्द ही अस्पताल में अच्युतानंदन से मिलने जाएंगे।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी मंगलवार को अस्पताल जाकर उनका (अच्युतानंदन का) हालचाल जाना और उनके परिजनों से भी बातचीत की।

अच्युतानंदन केरल की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्तित्व रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना रखी है।

उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी थी। वह सात बार विधायक रहे हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कुल 10 चुनाव लड़े, जिनमें से केवल तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).