Congress Leader T. Bashir Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. बशीर का केरल में निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तथा सांसद रहे टी. बशीर का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया. उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. बशीर 79 वर्ष के थे.
तिरुवनंतपुरम, 25 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तथा सांसद रहे टी. बशीर का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया. उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. बशीर 79 वर्ष के थे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “वेम्बायम स्थित अपने आवास पर बशीर ने शुक्रवार को सुबह अंतिम श्वांस ली.’’ बशीर, पिछले पांच साल से दिल की बीमारी जूझ रहे थे.
उन्हें चिरयांकीझु निर्वाचन क्षेत्र से दो बार लोकसभा के लिए चुना गया था. वह दो बार राज्यसभा के भी सदस्य रहे. बशीर काझाक्कूटम निर्वाचन क्षेत्र से 1977 में विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के लिए यह सीट छोड़ दी थी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बशीर के निधन पर शोक जताया है. यह भी पढ़ें : UP: योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर
उन्होंने कहा, “बशीर जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर हस्तक्षेप करते थे और समाज के हित के लिए काम करते थे.” कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी बशीर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके पार्थिव शरीर को केरल प्रदेश कांग्रेस समिति कार्यालय में रखा जाएगा ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. बाद में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक़ किया जाए
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

