देश की खबरें | वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिपुरा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महासचिव अजय जामवाल और त्रिपुरा प्रभारी विनोद सोनकर समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि यह दो दिवसीय बैठक छह जुलाई से गोमती जिले के उदयपुर में होगी।

अगरतला, चार जुलाई त्रिपुरा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महासचिव अजय जामवाल और त्रिपुरा प्रभारी विनोद सोनकर समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि यह दो दिवसीय बैठक छह जुलाई से गोमती जिले के उदयपुर में होगी।

हाल ही में विधानसभा उपचुनाव के परिणामों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक अहम है। मुख्यमंत्री मणिक साहा और अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

पार्टी की राज्य उपाध्यक्ष रेबती त्रिपुरा ने कहा, ‘‘ बैठक में उपचुनाव नतीजों पर चर्चा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अगले दो-तीन महीनों के लिए एक अच्छी तरह से तैयार कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने चार में से तीन सीट पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री ने टाउन बारदोवाली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, जिन्हें त्रिपुरा में संगठन को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है, 15 जुलाई को इस पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान घोष राज्य के दो संसदीय क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

पूर्वी त्रिपुरा लोकसभा सीट से सांसद रेबती त्रिपुरा ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में कुल 100 बूथ की पहचान की गई है, जहां पार्टी को परिणाम देने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और इस बाबत घोष एक कार्य योजना तैयार करेंगे। यह हैदराबाद में हाल ही में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की अनुवर्ती कार्रवाई होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर