एजेंसी न्यूज

सेनको गोल्ड ने चार राज्यों में 11 स्टोर को पुन: खोला

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये स्टोर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और कर्नाटक में खोले गये हैं।

सेनको गोल्ड ने चार राज्यों में 11 स्टोर को पुन: खोला
जमात

नयी दिल्ली, नौ मई आभूषण का खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने शनिवार को कहा कि उसने प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद चार राज्यों में 11 स्टोर पुन: खोल दियाहै।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये स्टोर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और कर्नाटक में खोले गये हैं।

कंपनी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में संबंधित स्थानीय प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद वह सभी स्थानों पर अपने स्टोर पुन: खोलने वाली है। उसने कहा कि वह स्टोर को पुन: खोलते समय सुरक्षा व बचाव के सभी मानकों का पालन करेगी।

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के कार्यकारी निदेशक सुवांकर सेन ने इस बारे में कहा कि कंपनी डिजिटल तरीके से भुगतान पर जोर देगी। उन्होंने कहा कि नयी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर बिना संपर्क में आये खरीदारी की व्यवस्था की जायेगी।

उन्होंने स्टोर में स्वच्छता के अपनाये जाने वाले मानकों के बारे में कहा कि कंपनी ग्राहकों के लिये स्वच्छ व विषाणु से मुक्त किये गये आभूषणों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। कंपनी यह भी सुनिश्चित करेगी कि एक ग्राहक के देख लेने के बाद आभूषण को पुन: स्वच्छ किया जाये।

कंपनी ने चुनिंदा स्टोर पर आभासी तरीके से आभूषणों का ट्रायल करने की सुविधा भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).