जरुरी जानकारी | सेनको गोल्ड के आईपीओ को पहले दिन 69 प्रतिशत अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण बेचने वाली कंपनी सेनको गोल्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को आवेदन के पहले दिन 69 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, चार जुलाई आभूषण बेचने वाली कंपनी सेनको गोल्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को आवेदन के पहले दिन 69 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार 405 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 94,18,603 शेयर बिक्री के लिये रखे गए हैं। इनमें से 65,28,018 शेयरों के लिये बोलियां आई हैं।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.12 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 62 प्रतिशत अभिदान मिला।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के तहत 270 करोड़ रुपये के ताजा निर्गम जारी किये गये हैं। जबकि 135 करोड़ रुपये तक के निर्गम बिक्री पेशकश के लिये है।

आईपीओ के लिये कीमत दायरा 301 से 317 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने बड़े निवेशकों से 121.5 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now