विदेश की खबरें | सीनेट चुनाव: पाकिस्तानी सिख गुरदीप सिंह ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से जीत हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सीनेट चुनावों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बुधवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान-तहरीक-इंसाफ पार्टी के गुरदीप सिंह ने जीत दर्ज की। वह इस प्रांत से पहले पगड़ीधारी सिख प्रतिनिधि बन गये हैं।

पेशावर, तीन मार्च पाकिस्तान के सीनेट चुनावों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बुधवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान-तहरीक-इंसाफ पार्टी के गुरदीप सिंह ने जीत दर्ज की। वह इस प्रांत से पहले पगड़ीधारी सिख प्रतिनिधि बन गये हैं।

सिंह ने संसद के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में अल्पसंख्यक सीट पर बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को पराजित किया।

सिंह को सदन में 145 में से 103 मत प्राप्त हुए जबकि जमीयत उलेमा-ए इस्लाम (फजलुर) के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने सिर्फ 25 वोट हासिल किए और अवामी नेशनल पार्टी के आसिफ भट्टी ने 12 प्राप्त किये।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के पांच मतों को पीठासीन अधिकारी ने अस्वीकार कर दिया।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने दावा किया था कि सिंह को 102 वोट मिलेंगे, जबकि उन्होंने एक अधिक वोट हासिल किया जिससे इस तरह के संकेत है कि एक विपक्षी सदस्य ने भी उनके पक्ष में मतदान किया।

स्वात जिले के रहने वाले सिंह सीनेट में प्रांत के पहले पगड़ीधारी सिख प्रतिनिधि हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान