एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सेन विश्व के नंबर तीन एंटोनसेन को हराकर ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

खेल की खबरें | सेन विश्व के नंबर तीन एंटोनसेन को हराकर ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में

बर्मिंघम, 17 मार्च विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस साल जनवरी में इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाले और पिछले सप्ताह जर्मन ओपन के उप विजेता अल्मोड़ा के 20 वर्षीय सेन ने तीसरी वरीयता प्राप्त एंटोनसेन पर 21-16, 21-18 से जीत दर्ज की। एंटोनसेन विश्व चैंपियनशिप में दो बार के पदक विजेता हैं।

सेन और एंटोनसेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आमने सामने थे।

क्वार्टर फाइनल में सेन का सामना हांगकांग के आठवें वरीय एनजी का लोंग एंगस या चीन के लू गुआंग जू से होगा।

इससे पहले भारत की साइना नेहवाल महिला एकल के दूसरे दौर में तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची से हार गयी।

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को 50 मिनट तक चले मैच में यामागुची से 14-21 21-17 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

साइना पिछले सप्ताह जर्मन ओपन में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से सीधे गेम में हार गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).