एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार से जुलाई में वाहन कंपनियों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार से जुलाई में वाहन बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। देश की सभी प्रमुख कार कंपनियों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार से जुलाई में वाहन कंपनियों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

नयी दिल्ली, एक अगस्त सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार से जुलाई में वाहन बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। देश की सभी प्रमुख कार कंपनियों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

मारुति सुजुकी, हुंदै, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) जैसी प्रमुख वाहन कंपनियों की घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में एक से दो अंक का उछाल आया है।

अन्य कंपनियों में किआ इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम), होंडा कार्स इंडिया, स्कोडा ऑटो इंडिया की बिक्री भी मजबूत रही है।

वाहन उद्योग का अनुमान है कि इस साल जुलाई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सबसे ऊंची रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि उसकी घरेलू यात्री वाहन बिक्री जुलाई, 2022 में 6.82 प्रतिशत बढ़कर 1,42,850 इकाई पर पहुंच गई। जुलाई, 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,33,732 यात्री वाहन बेचे थे।

कंपनी ने बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा।

कंपनी के कॉम्पैक्ट वाहनों--- बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगन आर की बिक्री जुलाई, 2022 में बढ़कर 84,818 इकाई हो गई, जो एक साल पहले के इसी महीने महीने में 70,268 इकाई थी।

मारुति के वरिष्ठ निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई- को बताया कि उद्योग की कुल बिक्री पिछले महीने 3.42 लाख इकाई से अधिक रही। यह उद्योग में थोक बिक्री का अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).