एजेंसी न्यूज

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए चयन, छंटनी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी

इस 12वीं कड़ी के पंजीकरण प्रोमो के लिए बच्चन ने अपने घर से वीडियो शूट किया जिसका निर्देशन “दंगल” के निर्देशक नितेश तिवारी ने दूर से किया है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए चयन, छंटनी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी
जमात

मुंबई, तीन मई टीवी के प्रसिद्ध गेम शो “कौन बनेगा करोड़पति” का 12वां सीजन, कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच अपनी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है। कार्यक्रम के होस्ट इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन ही होंगे।

इस 12वीं कड़ी के पंजीकरण प्रोमो के लिए बच्चन ने अपने घर से वीडियो शूट किया जिसका निर्देशन “दंगल” के निर्देशक नितेश तिवारी ने दूर से किया है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने घोषणा की कि नये सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नौ मई से 22 मई तक चलेगी जब बच्चन हर रात सोनी टीवी पर एक नया सवाल पूछेंगे जिसका जवाब या तो एसएमएस के जरिए या सोनी लाइव ऐप के जरिए देना होगा।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बिजनेस प्लानिंग एंड कम्युनिकेशन के प्रमुख, अमित रायसिंघानी ने एक बयान में कहा, “केबीसी के इतिहास में पहली बार, स्क्रीनिंग एवं चयन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी...इस बार कई चीजें पहली बार हो रही हैं और हमें भरोसा है कि यह सीजन ज्ञान की शक्ति को फिर से परिभाषित करेगा।”

अगला चरण स्क्रीनिंग का होगा जहां प्रतिभागियों को पंजीकरण के वक्त पूछे गए प्रश्नों का सही-सही जवाब देना होगा और जिनकी छंटनी पहले से तय शर्तों पर आधारित होगी उनसे आगे के आकलन के लिए फोन से संपर्क किया जाएगा।

तीसरा चरण सामान्य ज्ञान पर ऑनलाइन ऑडिशन का होगा जो वीडियो के जरिए होगा।

अंतिम चरण छांटे गए उम्मीदवारों के साथ निजी साक्षात्कार का होगा जिसे वीडियो कॉल से किया जाएगा। संपूर्ण चयन प्रक्रिया का प्रमाणन स्वतंत्र ऑडिट कंपनी करेगी।

इस कार्यक्रम का निर्माण स्टूडियोनेक्स्ट करेगा और पूरी चयन प्रक्रिया सोनी लिव के जरिए डिजिटल रूप में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).